रीवा में नाग पंचमी पर नदी में डूबे दो युवक:पूजा के बाद बिछिया नदी में बहा 12 वर्षीय शिवा, बेलन में साहिल भी लापता; रेस्क्यू जारी

रीवा में नाग पंचमी की शाम रीवा जिले में नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। गुढ़ थाना क्षेत्र के इटार में 12 वर्षीय शिवा रावत बिछिया नदी में बह गया। वहीं चाकघाट थाना क्षेत्र में बेलन नदी में नहाने पहुंचे दो युवकों में से एक बहकर लापता हो गया, जबकि दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। मंगलवार को एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी। बिछिया नदी में पुल से फिसला 12 साल का शिवा पहली घटना गुढ़ थाना क्षेत्र के इटार गांव की है। मऊगंज जिले के गनिगवां देवतालाब निवासी शिवा रावत अपने पिता प्रधान रावत के साथ बिछिया नदी के पास पहुंचा था। बताया गया कि नाग पंचमी के अवसर पर गांव की कुछ लड़कियां नदी में पूजा के बाद विसर्जन के लिए गई थीं। इसी दौरान शिवा पुल से गुजर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने शुरू की तलाश शिवा के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना गुढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में खोजबीन कराई गई। हालांकि, देर तक शिवा का पता नहीं चल सका। अब एसडीईआरएफ की टीम मंगलवार को नदी में रेस्क्यू अभियान चलाकर उसकी तलाश करेगी। बेलन नदी में नहाने गए दो युवक बहे दूसरी घटना चाकघाट थाना क्षेत्र की बेलन नदी की है। मऊगंज से दो युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। दोनों नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा युवक नदी में बहकर लापता हो गया। 18 वर्षीय साहिल की तलाश जारी बेलन नदी में लापता युवक की पहचान साहिल अंसारी पिता कमाल्लूदीन, उम्र 18 वर्ष, निवासी खर्रा टोला, मऊगंज के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को एसडीईआरएफ की टीम नदी में उतरकर साहिल की तलाश करेगी। मंगलवार को चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन नाग पंचमी के दिन हुई दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने नदी किनारे सुरक्षा और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल बिछिया नदी में लापता 12 वर्षीय शिवा रावत और बेलन नदी में लापता 18 वर्षीय साहिल अंसारी की तलाश का इंतजार है।

Aug 18, 2026 - 07:09
 0  0