सीधी में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत:रायखोर गांव में हादसा, परिजनों ने सड़क जाम की; पुलिस ने बहाल कराया ट्रैफिक

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम रायखोर में गुरुवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया। सामान लेकर लौटते समय हुआ हादसा ग्राम रायखोर निवासी सुनीता साहू (पति दिनेश साहू) दुकान से सामान लेकर वापस लौट रही थीं। तभी सीधी की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर आदर्श मिश्रा ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। चालक फरार होने पर भड़का जनाक्रोश दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोग और परिजन भड़क गए। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। अधिकारियों की समझाइश पर खत्म हुआ जाम घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी और तहसीलदार आशीष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Aug 20, 2026 - 17:01
 0  0