मऊगंज में ऑटो और बाइक की भिड़ंत, घायल रीवा रेफर:इधर, ई-रिक्शा बाइक सवार को टक्कर मारकर भागा, युवक अस्पताल में भर्ती

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने की वजह से शुरुआती इलाज के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में इलाज चल रहा है। पहला हादसा भीर मोड़ के पास हुआ। यहां ऑटो और बाइक की भिड़ंत में महेवा निवासी अनिल कुमार साकेत (25 साल) घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें नईगढ़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रीवा रेफर कर दिया। अनिल के पैर और सीने समेत शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। ई-रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर दूसरा हादसा पिपरा गांव के पास बर्रोहा-अंकोरी मार्ग पर हुआ। ई-रिक्शा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें जमुहरा निवासी रविंद्र द्विवेदी (27 साल) घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत नईगढ़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर आरके पाठक ने बताया कि बुधवार शाम दो हादसों के घायल पहुंचे थे। इनमें गंभीर रूप से घायल अनिल साकेत को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है, जबकि रविंद्र का इलाज नईगढ़ी अस्पताल में किया जा रहा है।

Oct 7, 2026 - 21:36
 0  0