चंबल में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस सख्त:रात में नाकों का औचक निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों की जांच के निर्देश
मुरैना चंबल नदी से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने 27-28 अगस्त की रात जिले में बनाए गए स्थाई और अस्थाई नाकों का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने देर रात मौके पर पहुंचकर चेकिंग व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया। इन स्थानों पर पहुंचे एसपी एसपी धर्मराज मीणा ने बाबा देवपुरी मंदिर, अल्लावेली चौकी और आरटीओ बैरियर सहित रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर बनाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से रात की चेकिंग व्यवस्था की जानकारी ली और ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता भी परखी। इसके अलावा एसपी ने शहरी क्षेत्र में भी रात के समय भ्रमण किया। संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि चंबल नदी के घाटों से निकलने वाले रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच करने के साथ रेत परिवहन करने वाले वाहनों के दस्तावेज और रेत से संबंधित वैध अनुमति की भी जांच की जाए। अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई एसपी ने कहा कि किसी वाहन में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभागों से समन्वय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। नाकों पर तैनात पुलिस बल को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पेट्रोलिंग एसपी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाकों और रेत परिवहन वाले मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग की जाए। इसके साथ ही अचानक चेकिंग अभियान भी चलाया जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध रेत उत्खनन-परिवहन की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध रेत कारोबार पर कठोर कार्रवाई एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण रोकना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थाई और अस्थाई नाकों के माध्यम से रात में विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा और अवैध रेत कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।