इस्कॉन इंदौर में आज बलराम पूर्णिमा महोत्सव:फूलों से सजेगा मंदिर, विशेष अभिषेक-प्रवचन होंगे; झूलन यात्रा का समापन भी
इस्कॉन इंदौर में शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्री बलराम के प्राकट्य दिवस के अवसर पर मंदिर को फूलों से विशेष रूप से सजाया जाएगा। दिनभर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव की शुरुआत सुबह 4:30 बजे विशेष मंगल आरती और श्री श्री राधा गोविंद देव जी के दर्शन के साथ होगी। इसके बाद सुबह 7:20 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। इस दौरान एचजी महामन महाराज विशेष प्रवचन देंगे। वे श्रद्धालुओं को श्री बलराम पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व और भगवान बलराम की कृपा के बारे में बताएंगे। भगवान बलराम को माना जाता है आदि गुरु वैष्णव परंपरा में भगवान श्री बलराम को आदि गुरु माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान बलराम भक्तों के जीवन की बाधाओं और अनर्थों को दूर कर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में भक्ति और अपना मन समर्पित करने की शक्ति प्रदान करते हैं। इसी भाव के साथ महोत्सव के दौरान भगवान श्री बलराम का विशेष अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी होगा। झूलन यात्रा का भी होगा समापन 28 अगस्त को इस्कॉन इंदौर में चल रही झूलन यात्रा का समापन भी होगा। ऐसे में भगवान बलराम के प्राकट्य दिवस और झूलन यात्रा के समापन के चलते मंदिर परिसर में दिनभर विशेष उत्सव का माहौल रहेगा। मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव के दौरान भगवान श्री बलराम की विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ भक्त भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगे।