विदिशा पुलिस का ‘मिशन मोबाइल रिकवरी:537 गुम मोबाइल बरामद, जुलाई-अगस्त में ₹1.10 करोड़ के फोन लौटाए, लोगों को मिली खुशी

विदिशा में रक्षाबंधन के मौके पर विदिशा पुलिस ने लोगों को खास तोहफा दिया है। ‘मिशन मोबाइल रिकवरी’ अभियान के तहत पुलिस ने गुम हुए 537 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। लंबे समय से मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे फोन वापस मिलने के बाद खिल उठे। 1.10 करोड़ रुपए से ज्यादा के मोबाइल बरामद पुलिस के मुताबिक जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए 537 मोबाइल की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख 8 हजार 500 रुपए है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस ने तकनीकी संसाधनों के साथ CEIR पोर्टल का इस्तेमाल किया। अब तक 2,252 मोबाइल की बरामदगी विदिशा पुलिस फरवरी 2025 से लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी का अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अब तक 2,252 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत 4 करोड़ 82 लाख 99 हजार 500 रुपए बताई गई है। MP के कई जिलों से ट्रेस किए मोबाइल पुलिस की तकनीकी टीम ने विदिशा के अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, सागर, धार और नर्मदापुरम सहित कई जिलों से मोबाइल बरामद किए। दूसरे राज्यों तक पहुंचा पुलिस का नेटवर्क मोबाइल रिकवरी अभियान के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार से भी गुम हुए मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दूसरे राज्यों से मोबाइल बरामदगी तकनीकी दक्षता के साथ अंतरराज्यीय समन्वय का भी परिणाम है। 537 मोबाइल वापस मिलने से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं पुलिस के इस अभियान से गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर भरोसा भी बढ़ा है। देखे तस्वीरें:-

Aug 28, 2026 - 08:41
 0  0