दुकान से लौटे रहे दो युवकों पर चाकू से हमला:एक गंभीर जबलपुर रेफर; घायलों ने कहा-6 बदमाशों ने किया वार, हम उसे नहीं जानते

सिटी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात दुकान से घर लौट रहे दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। पीछे से आए 6 से अधिक युवकों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की, फिर चाकू से वार कर फरार हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। पीछे से आए युवकों ने किया हमला घटना कपिल जनरल स्टोर के पास की है। फुटेरा वार्ड नंबर 2 निवासी कार्तिक पिता दुर्गादास अहिरवार (22) और समीर अहिरवार (23) बूंदाबहु मंदिर के सामने लता केसरवानी की पूजन सामग्री की दुकान पर काम करते हैं। गुरुवार रात दुकान का काम खत्म करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान घंटाघर के आगे पीछे से आए युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कार्तिक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया। समीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों ने कहा-आरोपियों को नहीं जानते घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों के बयान लिए। घायलों ने पुलिस को बताया कि वे आरोपियों को नहीं जानते। उन पर अचानक पीछे से हमला किया गया था। पुलिस ने बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Aug 28, 2026 - 08:41
 0  0