पति की शिकायत लेकर मुरैना SP के पास पहुंची महिला:बच्चे ने बताया- पापा नशे में मां को रोज पाइप से पीटते हैं; FIR के निर्देश
मुरैना एसपी धर्मराज मीना की जनसुनवाई में मंगलवार को पुलिस की संवेदनशीलता का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ पति की प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने एसपी को बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता है और कई बार उसे कमरे में बंद कर देता है। शिकायत सुनने के दौरान एसपी धर्मराज मीना ने महिला को कुर्सी पर बैठाया और उसके दोनों बच्चों को भी अपने पास कुर्सियों पर बैठाया। बच्चों को चॉकलेट देकर एसपी ने उनसे बातचीत की और मामले की हकीकत जानने की कोशिश की। इस दौरान महिला के बेटे ने बताया कि उसका पिता शराब पीता है और उसकी मां को रोज प्लास्टिक के पाइप (लेजम) से मारता है। मारपीट के वीडियो भी पुलिस को दिए
फरियादिया शिवानी शर्मा ने पुलिस को बताया कि पति द्वारा मारपीट किए जाने के दौरान उसने अपने शरीर पर आए चोट के निशानों के वीडियो भी बनाए हैं। महिला ने ये वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए। महिला का आरोप है कि पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और उसे प्रताड़ित करता है। 2019 में हुई थी शादी, मायका गुजरात में
शिवानी शर्मा की शादी 16 अप्रैल 2019 को अनुराग पाराशर से हुई थी। महिला के अनुसार उसका मायका लालजीत का पुरा, ससुराल थरा गांव में है। पिता गुजरात में रहते हैं। महिला के दो बच्चे हैं। शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसके पति अनुराग पाराशर के पास ट्रैक्टर है, जिसे वह रेत के काम में चलाता है। महिला ने पति पर घरेलू हिंसा के साथ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। SP ने अम्बाह पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धर्मराज मीना ने अम्बाह पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने, कमरे में बंद कर मारपीट सहित संबंधित गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने और पति के ट्रैक्टर को जब्त करने के निर्देश दिए हैं।