टीकमगढ़ में युवक से 17 लाख की ऑनलाइन ठगी:पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप,एसपी बोले- दिखवाता हूं
टीकमगढ़ में एक युवक से 17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल साहू ने मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। राहुल का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल ने डीआईजी छतरपुर को दिए आवेदन में बताया कि उसने अपने दोस्त मोहित यादव और उसके पिता प्रकाश यादव से दुकान का बारकोड और यूपीआई बनवाया था। मोहित ने उसके मोबाइल में गूगल पे ऐप डाउनलोड किया और फिर 2-3 घंटे के लिए मोबाइल ले लिया। इस दौरान मोहित ने राहुल के खाते से लगभग 17 लाख रुपये तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। मोहित ने मोबाइल लौटाने के बाद गूगल पे ऐप हटा दिया और राहुल को दोबारा डाउनलोड न करने की सलाह दी। बाद में राहुल को अपने खाते से हुए बड़े ट्रांजेक्शन का पता चला। बैंक से जानकारी मिली कि यूपीआई के माध्यम से तीन खातों में पैसे भेजे गए हैं। राहुल ने करीब दो महीने पहले कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मोहित और उसके पिता को कोतवाली बुलाया था, जहां उन्होंने पैसे लौटाने की बात कही। हालांकि, शाम को कोतवाली पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी ने जांच में समय लगने की बात कही, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राहुल पिछले दो महीने में एसपी दफ्तर में चार बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इस मामले में एसपी सुधीर अग्रवाल ने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों की जांच में थोड़ा समय लगता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को फिर से दिखवाएंगे।