जबलपुर में बाइक सवार दंपत्ति को क्रेन ने मारी टक्कर:महिला की हालत नाजुक, पति-दो बच्चों के साथ जा रही थी ससुराल;रक्षाबंधन में आई थी मायके
जबलपुर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम झगरा में मंगलवार सुबह रिंग रोड के काम में लगी क्रेन ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मंजू छिटककर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पति आकाश और दोनों बच्चे हादसे में सुरक्षित हैं। बेलखाड़ू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि करारी मनकवारा निवासी मंजू रक्षाबंधन पर मायके गई थीं। सोमवार शाम उनके पति आकाश उन्हें लेने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह आकाश पत्नी और दोनों बच्चों को बाइक पर लेकर झगरा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान झगरा के पास सामने से आ रही क्रेन ने बाइक को टक्कर मार दी। महिला सड़क से दूर जा गिरी टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग सड़क किनारे जा गिरे। मंजू उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरीं और उन्हें गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सूचना पर बेलखाड़ू चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी बीएस गठोरिया ने बताया कि आकाश और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं, जबकि मंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हादसे में शामिल रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी क्रेन क्रमांक HR 07 AF 3235 जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।