पिता-भाई ने लाठी-ईंट से युवक को पीटा, मौत:ग्वालियर में 3 घंटे घर के बाहर तड़पता रहा; 200 फीट जमीन और जेवरों को लेकर था विवाद
ग्वालियर में 200 फीट जमीन और सोने के जेवरों के विवाद में पिता और छोटे भाई ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी। लाठी-डंडों और ईंटों से किए गए हमले में 35 वर्षीय लोकेंद्र राजे गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार रात जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता लल्लू राजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटा भाई नरेंद्र फरार है। वारदात 16 नवंबर की रात 7 से 8 बजे के बीच भितरवार थाना क्षेत्र में हुई। मजदूरी करने वाला लोकेंद्र सिर में गंभीर चोट लगने से घर के बाहर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। करीब तीन घंटे तक वह वहीं पड़ा रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। पत्नी और बच्चे घर से दूर थे घटना के वक्त लोकेंद्र की पत्नी अनीशा महाराष्ट्र में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहकर नौकरी कर रही थी। दोनों बच्चे भी पंजाब सहित अन्य शहरों में कामकाज के सिलसिले में थे। एक्सीडेंट की झूठी कहानी बताई पत्नी अनीशा के मुताबिक, घटना के बाद बच्चों ने चाचा से लोकेंद्र के बारे में पूछा तो उन्हें उसके एक्सीडेंट में घायल होने की बात बताई गई। बाद में पड़ोसियों से पता चला कि जमीन, घर और सोने के जेवरों के विवाद में ससुर लल्लू, देवर नरेंद्र और सास ने मिलकर लोकेंद्र के साथ मारपीट की थी। पिता गिरफ्तार, भाई की तलाश अनीशा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि घटना के बाद बच्चों को भी गुमराह करने की कोशिश की गई। भितरवार थाना प्रभारी के मुताबिक, पिता और छोटे बेटे ने जमीन विवाद में लोकेंद्र के साथ मारपीट की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार नरेंद्र की तलाश कर रही है।