महिला की हत्या, रोड किनारे मिला शव:नर्मदापुरम में पेट, सीने पर चोट; पहचान वाले पर ही हत्या का शक

नर्मदापुरम जिले के ग्राम मांगरोल में सड़क किनारे मिले महिला शव के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। शनिवार को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतका आशाबाई पति लीलाधर यादव (42) निवासी मांगरोल है। शुक्रवार सुबह 7 बजे महिला अपने घर से खेत के लिए निकली थी। 8.30 बजे उसका शव गांव से थोड़ा दूर ढोढ़ई से सांगाखेड़ा रोड सुनसान जगह पर उसका शव मिला। उसमें पेट और सीने पर चोट के निशान थे। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। संदिग्ध मौत होने से पुलिस ने मर्ग कायम किया। शनिवार को शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। जिससे पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने कुछ परिजनों से पूछताछ की। माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया महिला का शव मिला। महिला के पेट और ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार से हमले के निशान है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Sep 12, 2026 - 22:12
 0  0