नदी में डूबे 14 साल के बच्चे का शव मिला:शिवपुरी में 18 घंटे चला रेस्क्यू, आधा किमी दूर बहकर पहुंचा

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव के पास सिंध नदी में मंगलवार दोपहर डूबे 14 साल के सौरभ कुशवाह का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। करीब 18 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद सुबह करीब 8 बजे घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर नदी में शव उतराता हुआ मिला। शव देखते ही परिजन बदहवास हो गए और मौके पर ही रोने लगे। मां के साथ ऋषिपंचमी पर पूजा करने गया था मंगलवार को ऋषिपंचमी के मौके पर बिजरौनी गांव की कुछ महिलाएं सिंध नदी पर पूजा और स्नान करने पहुंची थीं। उनके साथ बच्चे भी थे। सौरभ भी अपनी मां के साथ नदी पर गया था। महिलाएं नदी किनारे पूजा कर रही थीं। इसी दौरान सौरभ नहाने के लिए पानी में उतर गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अंधेरा होने पर रोका गया था तलाश अभियान घटना की सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने मंगलवार दोपहर से नदी में सौरभ की तलाश शुरू की। देर शाम अंधेरा होने के बाद अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह करीब 4 बजे सौरभ के परिजन और ग्रामीण फिर नदी पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर भी तलाश शुरू कर दी। करीब 8 बजे नदी में सौरभ का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सौरभ की मौत के बाद सिंध नदी में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत निकालने के लिए नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे किए गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से ये दिखाई नहीं देते। इससे नदी में नहाने वालों के लिए खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सौरभ की मौत से परिवार के साथ पूरे बिजरौनी गांव में शोक है।

Sep 16, 2026 - 07:34
 0  0