बंद क्लीनिक के अंदर मिला संचालक का शव:रायसेन में 2-3 दिन से बंद था क्लीनिक, पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह
रायसेन के सागर रोड स्थित नकतरा कस्बे में मंगलवार रात निजी क्लीनिक संचालक का शव क्लीनिक के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। क्लीनिक पिछले दो-तीन दिनों से बंद था। रात करीब 9 बजे दुकान मालिक दिनेश साहू को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में क्लीनिक खोला गया, जहां संचालक सुनील सिलावट का शव मिला। 5-6 साल से चला रहे थे क्लीनिक सुनील सिलावट पिछले 5-6 साल से नकतरा में क्लीनिक चला रहे थे। वह क्लीनिक परिसर में ही रहते थे। वह मूल रूप से बैरसिया क्षेत्र के नजीराबाद के रहने वाले बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह यहां अकेले रहते थे। कुछ लोगों ने सुनील के नशे का आदी होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह शव मिलने की सूचना पर देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। क्लीनिक के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके की जांच के बाद पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल सुनील की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस पिछले दो-तीन दिनों की उनकी गतिविधियों, क्लीनिक के अंदर की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। मामला देवनगर थाना क्षेत्र की नकतरा चौकी का है।