पुरानी रंजिश पर कार से बाइक को टक्कर मारी:मुरैना में थाने से लौट रहे तीन लोगों पर बेसबॉल बैट-लाठियों से हमला; ग्वालियर रेफर
मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस केस दर्ज किया। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद एक पक्ष के तीन लोग बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाने के सामने एमएस रोड पर पहले से कार में घात लगाकर बैठे लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों के सड़क पर गिरते ही आरोपियों ने बेसबॉल के डंडों और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में तीनों घायल हो गए। देखिए तीन तस्वीरें… पहले विवाद, फिर दोनों पक्ष पहुंचे थाने
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे इस्लामपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया। आरोप- बाइक को मारी टक्कर, फिर डंडों से पीटा
घायल पक्ष के बेटे समीर कुरैशी ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उसके चाचा इरफान कुरैशी बैरियर से लौट रहे थे। उस दौरान नदीम कुरैशी, भूरा कुरैशी, मौसम कुरैशी और सोहिल कुरैशी ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनकी बाइक को कट मारी थी। उस समय मामला शांत हो गया था। समीर के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे इन्हीं लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। शिकायत के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया। समीर का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद उसके पिता वकील कुरैशी, चाचा इरफान कुरैशी और दादा नबाब कुरैशी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदीम, भूरा, सोहिल और मौसम पहले से कार में रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि कार से बाइक को टक्कर मारने के बाद तीनों पर डंडों से हमला किया गया। तीनों घायल ग्वालियर रेफर
हमले में वकील कुरैशी, इरफान कुरैशी और नबाब कुरैशी घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर देर रात उन्हें ग्वालियर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस की ओर से आरोपों और घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।