200 से ज्यादा गणेश पंडालों में गौरक्षा का संकल्प:झाबुआ में श्रद्धालुओं ने ली शपथ; ग्रामीणों ने कहा-समाज खुद आगे आएगा

झाबुआ जिले के मेघनगर, थांदला और पेटलावद क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 200 गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं ने गौरक्षा का संकल्प लिया। हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर भगवान गणेश के चरणों में नमन करते हुए श्रद्धालुओं ने गौमाता के सम्मान और रक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने गौमाता की आरती और पूजा-अर्चना के बाद खड़े होकर गौरक्षा का संकल्प लिया। गौहत्या के मामलों के विरोध में अभियान हिंदू जागरण मंच के अनुसार, थांदला-मेघनगर क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे गौहत्या के मामलों के विरोध में यह अभियान चलाया गया। हाल ही में सजेली नानिया साथ, तलाई, बांडीसेरा, ग्वालडूंगरी, बालाखोरी, जामनिया, मियाटी और रूपगढ़ सहित कई गांवों में गौहत्या के मामले सामने आने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने कहा- समाज खुद आगे आएगा ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने गौमाता की आरती और पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने गौरक्षा की शपथ ली। फुलेडी गांव में तेजाजी महाराज की कथा के दौरान भी ग्रामीणों ने गौरक्षा का संकल्प लिया। लोगों का कहना है कि गौहत्या रोकने के लिए अब सिर्फ शासन-प्रशासन पर निर्भर न रहकर हिंदू समाज को भी आगे आना होगा। जिले के बड़े हिस्से में पहुंचा अभियान यह संकल्प अभियान झाबुआ जिले के बड़े हिस्से में पहुंचा। थांदला नगर के साथ गोपालपुरा, हत्यादेली, अगराल, खच्चरटोडी, सजेली, झायडा, मदरानी, मालटोडी, फुलेडी, मालजी साथ, कल्याणपुरा, रायपुरिया, खवासा, गडुली, रंभापुर, भीमकुंड, तलाई, झोसली, खजुरी, सागवा बामनिया, काकापाड़ा, करवड़, पाताल, देदला, माल शिवगढ़, धनपुरा, अमलवानी, मेघनगर और पेटलावद के अधिकांश स्थानों पर गणेश पंडालों और ग्रामीण इलाकों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। गांव-गांव जनबैठक करने की बात हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक राजेश पणदा ने बताया कि गौभक्त गौकशी के मामलों को उजागर करते हैं, लेकिन आरोपियों के कुछ समय बाद जेल से बाहर आने की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर गौमाता की रक्षा और धर्मांतरण के मुद्दों को लेकर जनबैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज इन मुद्दों का विरोध करेगा।

Sep 25, 2026 - 07:39
 0  0