नर्मदापुरम में कांस्टेबल पति पर FIR कराने थाने पहुंची महिला:बोली- पति ने रेप किया, TI ने कोर्ट में परिवाद की बात कही

नर्मदापुरम सिटी थाने में गुरुवार को एक महिला अपने कांस्टेबल पति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची। महिला दोपहर से रात करीब 11 बजे तक थाने में रही और FIR दर्ज करने की मांग करती रही। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन संबंध बनाए। वहीं, पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पहले से धारा 498-A का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला को दुष्कर्म की शिकायत के लिए कोर्ट में परिवाद दायर करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। एक साल पहले हुई थी शादी, खंडवा में रहती है महिला महिला खंडवा की रहने वाली है, जबकि उसका पति नर्मदापुरम पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। दोनों की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। महिला के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद उसने पति के खिलाफ धारा 498-A के तहत मामला दर्ज कराया था, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच पति की ओर से महिला को तलाक का नोटिस दिया गया। तलाक की प्रक्रिया भी चल रही है। महिला का कहना है कि उसने तलाक की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। महिला का आरोप- घर आकर जबरन संबंध बनाए महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति खंडवा स्थित घर आया था। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला की इच्छा के खिलाफ जबरन संबंध बनाए। इसी शिकायत को लेकर वह गुरुवार को सिटी थाने पहुंची थी। महिला का कहना है कि वह दोपहर से रात तक थाने में FIR दर्ज कराने के लिए बैठी रही, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। उसने पुलिस अधिकारियों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। पति ने आरोपों को गलत बताया वहीं, पति ने महिला के आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और वह पत्नी के व्यवहार से परेशान है। पति के अनुसार, पत्नी ने ही उसे घर बुलाया था और कहा था कि तलाक की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए बातचीत के लिए घर आए। उसके मुताबिक, इसके बाद दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे। TI बोले- 498-A का मामला पहले से कोर्ट में सिटी थाना TI गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि महिला ने पति के खिलाफ पहले से धारा 498-A के तहत मामला दर्ज कराया है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया भी चल रही है। TI के अनुसार, महिला ने पति पर दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, उसमें कोर्ट के माध्यम से परिवाद दायर करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। महिला को इसी संबंध में जानकारी दी गई है।

Sep 25, 2026 - 07:39
 0  0