सतना में शिक्षक के घर लाखों की चोरी का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी समेत 8 लाख का सामान बरामद
सतना के कोलगवां थाना पुलिस ने वैष्णो माता मंदिर के पास रहने वाले शिक्षक दंपति के घर हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 65 हजार 500 रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 8 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि वार्ड क्रमांक-37 निवासी बालकृष्ण सोनी (56) और उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। दोनों 5 से 11 सितंबर के बीच ड्यूटी के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे। पूछताछ में सामने आए तीन साथियों के नाम चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर डालीबाबा निवासी रितेश उर्फ छोटू (21) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रितेश ने बताया कि उसने डालीबाबा निवासी अंकित (26) और प्रशांत उर्फ देव गुप्ता (21) के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी किए गए जेवर भुजवा मोहल्ला निवासी राजकुमार सराफ की दुकान में काम करने वाले नजीराबाद निवासी अनुराग सोनी (19) को बेचने की बात भी सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर 8 लाख का माल बरामद रितेश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाकी तीन आरोपियों को भी पकड़ा। चारों के पास से 2 लाख 65 हजार 500 रुपए नकद और चोरी के सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 8 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया। पुलिस अब चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ज्वेलरी दुकान का मालिक और साथी फरार पुलिस के मुताबिक, जेवर खरीदने वाली दुकान के मालिक राजकुमार सराफ और उसका एक साथी अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।