गुप्त गोदावरी गुफा में पत्थर गिरे, पर्यटकों की एंट्री बंद:लगातार बारिश से दरारें बढ़ीं, विशेषज्ञों की जांच के बाद खुलेगी गुफा
सतना में लगातार बारिश के बीच चित्रकूट की प्रसिद्ध गुप्त गोदावरी गुफा में पत्थर गिरने की घटना सामने आई है। गुफा की चट्टानों में कुछ जगह दरारें भी दिखाई दी हैं। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गुफा को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। गुरुवार को एसडीएम महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार कमलेश सिंह और सीएमओ अंकित सोनी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गुफा के अंदर जाकर स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान वहां पत्थर गिरे मिले और चट्टानों में दरारें भी नजर आईं। तकनीकी विशेषज्ञ करेंगे गुफा का सर्वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने तत्काल पर्यटकों की आवाजाही रोक दी। एसडीएम ने तकनीकी विशेषज्ञों से गुफा का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों की जांच और रिपोर्ट के बाद ही गुफा को दोबारा पर्यटकों के लिए खोलने पर फैसला लिया जाएगा। तब तक यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी। लगातार बारिश से पानी का रिसाव बढ़ा गुप्त गोदावरी प्राकृतिक गुफा है, जिसके अंदर चट्टानों के बीच से पानी बहता रहता है। लगातार बारिश के कारण इस बार गुफा में पानी का रिसाव सामान्य से ज्यादा होने की बात सामने आई है। ऐसे में कमजोर या आपस में जुड़े पत्थरों के खिसकने की आशंका बढ़ी है। हालांकि, पत्थर गिरने की वास्तविक वजह और चट्टानों की सुरक्षा की स्थिति विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के बाद तय होगा कब खुलेगी गुफा प्रशासन फिलहाल गुफा को बंद रखकर सुरक्षा स्थिति का आकलन करा रहा है। तकनीकी विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। तब तक पर्यटकों और श्रद्धालुओं को गुफा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।