सुल्तानिया में विकास खटक ने सरपंच उपचुनाव जीता:493 वोट से जीत दर्ज की; तहसीलदार ने प्रमाण पत्र सौंपा

सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पद के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को तहसील कार्यालय में हुई। विकास खटक ने सबसे अधिक 493 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। मतगणना और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तहसीलदार कपिल शर्मा ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। विकास खटक को 493 वोट मिले मतगणना में विकास खटक को 493, राजू वर्मा को 416, बनेसिंह को 372, दिनेश कुमार बागरी को 139, शिवनारायण को 92, बृजमोहन को 67, ललिता बाई मालवीय को 56 और नारायण को 32 वोट मिले। नोटा में 4 मत पड़े। पंचायत में कुल आठ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। 1679 मतदाताओं ने किया था मतदान सुल्तानिया पंचायत में पूर्व सरपंच के जिला बदर होने और पद से पृथक किए जाने के बाद सरपंच पद रिक्त हुआ था। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 सितंबर को उपचुनाव कराया गया। मतदान में कुल 1679 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने किया स्वागत मतगणना शुरू होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों में परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही। विकास खटक को विजयी घोषित किए जाने के बाद तहसीलदार ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। परिणाम के बाद पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। पुलिस बल रहा तैनात सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी सहित पुलिस बल तहसील कार्यालय में मौजूद रहा। निर्वाचन कर्मी पटवारी अतुल सक्सेना, पांचाल बाबू सहित अन्य कर्मचारी भी मतगणना के दौरान मौजूद रहे।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0