रायसेन जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा चौकसे की जीत:6 राउंड की मतगणना में 4900 वोटों से जीतीं; बोलीं- यह सत्य की विजय

रायसेन के जिला पंचायत के वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे ने 4900 वोटों से जीत दर्ज की। मतगणना शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में 6 राउंड में पूरी हुई। नतीजे आने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। मतगणना के दौरान प्रेक्षक निसार अहमद खान, जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता ने मतगणना स्थल का दौरा किया। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज उपाध्याय से जानकारी ली। जीत के बाद पूजा राकेश चौकसे ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने इसे 'सत्य की विजय' बताया। चौकसे ने सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी। सीट खाली होने के बाद दोबारा चुनाव जीतकर उन्होंने जीत हासिल की। पूजा चौकसे ने वार्ड के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा अहम है। उन्होंने इलाके में रूढ़िवादी सोच और व्यवस्थाओं को दूर करने की बात कही।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0