देवास में पहली बार गुजरात पैटर्न पर सजेगी माता टेकरी:नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी से चमकेगी पहाड़ी, मंदिर और परिक्रमा मार्ग पर अलग-अलग थीम

देवास में नवरात्रि में माता टेकरी रात में रोशनी का खास आकर्षण रहेगी। पहली बार गुजरात के मंदिरों और गरबा पंडालों की तरह टेकरी को सजाया जा रहा है। बड़ी माता मंदिर से पहाड़ी हिस्से और परिक्रमा मार्ग तक अलग-अलग थीम पर लाइटिंग की गई है। रात होते ही पूरी टेकरी रंग-बिरंगी रोशनी से चमकने लगी है। बड़ी माता मंदिर पर खास थीम पर लाइटिंग है, जो मंदिर को खूबसूरत बना रही है। टेकरी के पहाड़ी हिस्से में भी थीम के अनुसार लाइटिंग की गई है। परिक्रमा मार्ग पर मल्टीकलर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को रात में पूरा रास्ता जगमगाता दिखेगा। नायब तहसीलदार और टेकरी प्रभारी कपिल गुर्जर ने बताया कि गुजरात के पैटर्न पर माता टेकरी को सजाया गया है। सजावट मंदिर परिसर तक सीमित नहीं, पहाड़ी हिस्से को भी लाइटिंग से सजाया गया है। टीम नवरात्रि तक इसे बेहतर करेगी। रात में पहाड़ी क्षेत्र चमकता दिखेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए नया आकर्षण होगा।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0