डिंडोरी में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक गिरी:दिन में भी लाइट जलाकर चले चालक; किसान बोले-रबी फसलों को मिलेगा फायदा

डिंडोरी में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर करीब 20 मीटर रह गई। वाहन चालकों को दिन के उजाले में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़क पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। कई जगह चालकों को सावधानी से वाहन चलाना पड़ा। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को सुबह हल्की ठंड का एहसास भी हुआ। मौसम के बदलाव से अब सर्दी की शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं। अधिकतम 26 और न्यूनतम 18 डिग्री तापमान मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण सुबह लंबे समय तक कोहरे का असर बना रहा। किसानों ने रबी फसलों के लिए बताया अनुकूल किसान रवि परमार ने बताया कि शरद ऋतु की शुरुआत के साथ सुबह ओस गिरने लगी है। ओस से खेतों में प्राकृतिक नमी बनी रहती है, जिससे फसलों की बढ़वार को फायदा मिलता है। किसानों के अनुसार वर्तमान मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल है। मौसम जानकारों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0