मुरैना में 4 हजार का इनामी बदमाश:चोरी-नकबजनी के मामले में था फरार, राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार
मुरैना जिले में फरार और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा खां पुत्र कलुआ खां (28), निवासी ग्राम विप्रपुर, थाना मनियां, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 448/26, धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के मामले में फरार चल रहा था। लंबे समय से तलाश कर रही थी पुलिस कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई पवन भदौरिया के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से उसके धौलपुर में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धौलपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा पुलिस के मुताबिक राजा खां शातिर चोर है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उससे चोरी और नकबजनी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस अब इन मामलों में उसकी भूमिका और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।