रायसेन में चलती बाइक पर जंगली जानवर का हमला:परिजन-ग्रामीण टाइगर बता रहे; वन विभाग सर्चिंग में जुटा

रायसेन जिले में शुक्रवार देर शाम एक बुजुर्ग पर जानवर के हमले का मामला सामने आया है। घायल के परिजन और ग्रामीण हमलावर जानवर को टाइगर बता रहे हैं। घटना में 65 वर्षीय बीना राम बंजारा घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बीना राम बंजारा अपने पोते जगदीश बंजारा के साथ बाइक से चिलवाहा से बड़कुई की ओर जा रहे थे। बाइक जगदीश चला रहा था और बीना राम पीछे बैठे थे। इसी दौरान रास्ते में जंगल की ओर से अचानक एक जानवर निकलकर चलती बाइक पर हमला कर दिया। हमले से दोनों घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसी दौरान जानवर ने बीना राम का हाथ अपने जबड़े में दबोच लिया। वन अमला सर्चिंग में जुटा शोर सुनकर कुछ देर बाद जानवर बीना राम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। शुक्रवार रात करीब 9 बजे घायल बीना राम को जिला अस्पताल रायसेन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी जिला अस्पताल पहुंची। वहीं, वन विभाग द्वारा घटनास्थल के आसपास सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। हमलावर जानवर टाइगर था या कोई अन्य जंगली जानवर, इसकी पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  1