बुरहानपुर में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या:3-4 अज्ञातों ने चाकू मारा, गणपति नाका चौराहे पर हुआ था विवाद; अस्पताल में मृत घोषित

बुरहानपुर में बुधवार शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गणपति नाका चौराहे के पास हुई। विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लोधीपुरा निवासी 39 वर्षीय धनराज पिता अशोक तायड़े के रूप में हुई है। 4 अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारा सीएसपी विनोद सिंह कुश्वाह ने बताया कि धनराज का तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों से विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। बताया गया है कि बच्चों के नहाने को लेकर पहले भी उनका विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Oct 7, 2026 - 21:36
 0  0