सीएम ने प्रार्थना कर रहे बच्चों को देख काफिला रुकवाया:मंडला के टाटरी स्कूल पहुंचे; बच्चों से की बात, पढ़ाई के लिए प्रेरित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टाटरी में एक निजी स्कूल के बाहर अपना काफिला रुकवा दिया। कान्हा टाइगर रिजर्व से भोपाल लौटते समय उन्होंने स्कूल में प्रार्थना कर रहे बच्चों को देखा। इसके बाद वे स्कूल परिसर में पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की। बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके नाम और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्हें अचानक अपने बीच देखकर बच्चे और शिक्षक हैरान रह गए। बच्चे मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साहित दिखे। मन लगाकर पढ़ने के लिए किया प्रेरित मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कान्हा से भोपाल लौटते समय टाटरी के स्कूल में उनका रुकना और बच्चों से बातचीत करना चर्चा में रहा। यह खबर भी पढ़ें… मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कान्हा में की जंगल सफारी:बारहसिंगा संरक्षण-जंगली भैंसों के पुनर्वास का जिक्र किया; ASP की वर्दी पर रैंक फ्लैप लगाए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने जंगल सफारी की और बाघ देखा। इस दौरान उन्होंने एसडीओपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) बने एक अधिकारी को पदोन्नति की बधाई दी और उनकी वर्दी पर रैंक फ्लैप लगाए। पढ़ें पूरी खबर

Oct 12, 2026 - 18:06
 0  0