बालाघाट में मानदेय के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर बैठीं महिलाएं:जून से सितंबर तक का भुगतान नहीं मिलने से नाराजगी; जिला पंचायत में भी प्रदर्शन

बालाघाट में मानदेय नहीं मिलने से नाराज स्वसहायता समूह और रसोइया महिलाएं सोमवार शाम कलेक्ट्रेट पहुंचीं। शाम 5 बजे महिलाएं कलेक्टर से जवाब मांगने पहुंचीं, लेकिन गेट बंद होने और पुलिस की तैनाती के बीच वे वहीं बैठ गईं। इसके बाद महिलाएं जिला पंचायत पहुंचीं और वहां भी प्रदर्शन किया। चार महीने से मानदेय नहीं मिलने का आरोप महिलाएं 3 अक्टूबर से मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना है कि जून से सितंबर तक का मानदेय नहीं मिला है। अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण उनकी नाराजगी बढ़ रही है। अधिकारी एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी संगठन प्रतिनिधि देवनाथ पंचेश्वर ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर मामले को टाल रहे हैं। मांगें नहीं मानीं तो कलेक्टर निवास के सामने प्रदर्शन देवनाथ पंचेश्वर ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कलेक्टर निवास के सामने भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Oct 12, 2026 - 18:06
 0  0