पाकिस्तान से आए 199 लोगों के पासपोर्ट-वीजा जांच:26 दिन आनंदपुर ट्रस्ट में रुके श्रद्धालु पुलिस निगरानी में दिल्ली रवाना हुए

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित आनंदपुर ट्रस्ट में पाकिस्तान से आए 199 सिंधी श्रद्धालुओं को सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। सभी श्रद्धालु पंचम पादशाही के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आनंदपुर पहुंचे थे। करीब 26 दिन के प्रवास के बाद जिला विशेष शाखा और ईसागढ़ थाना पुलिस ने पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें रवाना किया। दिल्ली से सभी श्रद्धालु अपने देश पाकिस्तान लौटेंगे। आनंदपुर पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं की इमिग्रेशन संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके साथ ही उनके पासपोर्ट, वीजा और फोटोग्राफ का मिलान कर आवश्यक जांच की गई। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान से आए सभी 199 श्रद्धालुओं का प्रवास आनंदपुर ट्रस्ट परिसर स्थित समाधि स्थल तक ही सीमित रखा गया था। इस दौरान निर्धारित व्यवस्था के अतिरिक्त उन्हें अन्य स्थानों पर भ्रमण नहीं कराया गया। पुलिस लगातार उनके आवागमन और गतिविधियों की निगरानी करती रही। सोमवार को निर्धारित प्रवास अवधि पूरी होने पर जिला विशेष शाखा अशोकनगर और ईसागढ़ थाना पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं के दस्तावेजों की दोबारा जांच की। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 199 पाकिस्तानी नागरिकों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

Oct 12, 2026 - 18:06
 0  0