भिंड में सीएम के आगमन की तैयारियां तेज:मेहगांव में लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त करेंगे जारी, दंदरौआ धाम भी जाएंगे
भिंड जिले में 12 जुलाई (रविवार) को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि अभी अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मेहगांव में आयोजित समारोह में शामिल हो सकते हैं और लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त एक क्लिक के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में जारी कर सकते हैं। मेहगांव में प्रस्तावित कार्यक्रम प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मेहगांव की गल्ला मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी कर सकते हैं। मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जारी जानकारी दंदरौआ धाम जाने की भी संभावना प्रस्तावित दौरे में मुख्यमंत्री के अंचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम हनुमानजी के दर्शन करने की भी संभावना है। यहां प्रस्तावित अस्पताल के भूमिपूजन का कार्यक्रम भी शामिल हो सकता है। प्रशासन और पुलिस अलर्ट संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर मंच, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और बैठक व्यवस्था सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। वहीं पुलिस विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है और संभावित रूट व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहा है। अधिकृत कार्यक्रम का इंतजार प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक दौरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। अधिकृत कार्यक्रम मिलने के बाद सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भिंड में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने पर टिकी हैं, जिसके बाद दौरे की पूरी रूपरेखा स्पष्ट होगी।