तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:इंदौर से गुना घूमने जा रहा था, शाजापुर में NH-52 पर हादसा

शाजापुर में आज सुबह NH-52 पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार विजेंद्र (30) घायल हो गए। उन्हें 1033 हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। विजेंद्र अशोकनगर के रहने वाले हैं। घायल के परिजन शिशुपाल ने बताया कि वे तीन अलग-अलग बाइक से इंदौर से गुना घूमने जा रहे थे। शाजापुर से निकले NH-52 पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने विजेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद विजेंद्र ने उन्हें आवाज दी। मौके पर मौजूद 1033 हाईवे एंबुलेंस से विजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि हादसे में एक युवक घायल हुआ है। उन्हें चोटें आई हैं और उनकी जांच की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इलाज किया जाएगा। फिलहाल विजेंद्र जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

Nov 7, 2026 - 07:49
 0  1