मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हेलीकॉप्टर से ओरछा आएंगे:रामराजा के दरबार में करेंगे पूजा, दोपहर बाद चित्रकूट रवाना होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिवाली पर निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12:05 बजे ओरछा हेलीपैड पर उतरेगा। वे रामराजा के दरबार में पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम के मुताबिक, डॉ. यादव सुबह 11 बजे भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। ओरछा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दोपहर 1:40 बजे चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। उनका दोपहर 2:40 बजे चित्रकूट पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाम 3:10 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे खजुराहो हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वे शाम 4:45 बजे विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे और शाम 5:20 बजे भोपाल पहुंचेंगे। तैयारियों में लगा प्राशासनिक अमला मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में कलेक्टर जमुना भिड़े समेत जिला प्रशासन और पुलिस जुटे हैं। प्रशासनिक अमला एक दिन पहले से तैयारियों में लगा है।

Nov 7, 2026 - 07:49
 0  1