भिंड में पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी:छात्राओं ने दिया सुरक्षा का संदेश, जेलों में भी बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

भिंड में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को भिंड में भाई-बहन के स्नेह के साथ सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देखने को मिला। शहर के देहात थाने में निजी स्कूल की छात्राएं पहुंचीं और पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना भाई माना। छात्राओं ने देश और समाज की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका की सराहना की और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जागरूक रहने के साथ पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में छात्राएं देहात थाने पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत समेत पुलिस जवानों को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र व सुरक्षित सेवा की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को उपहार देकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस जवानों ने छात्राओं से कहा कि शहर की सुरक्षा में पुलिस के साथ आम लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आए या कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेलों में भी भाइयों की कलाई पर सजेगी राखी रक्षाबंधन के अवसर पर उपजेल गोहद, मेहगांव और लहार में भी भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। जेल प्रबंधन ने पर्व को देखते हुए बहनों और बंदियों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। इस दौरान बहनों और बंदियों की सीधे मुलाकात की व्यवस्था की गई है। पर्व के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जेल प्रबंधन की ओर से विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस तरह रक्षाबंधन पर पुलिस थाने से लेकर जेल तक भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली।

Aug 28, 2026 - 08:41
 0  0