दमोह में बुजुर्ग ने पिया कीटनाशक:जिला अस्पताल में भर्ती; बेटे ने गांव के युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र की जेरथ चौकी अंतर्गत भोजपुर गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बुजुर्ग के बेटे ने गांव के एक युवक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बेटे का आरोप- बार-बार चोरी के मामले में परेशान करता था घायल बिहारी पटेल (58) के बेटे दिनेश पटेल ने बताया कि गांव का ही सचिन दुबे उनके पिता को लगातार परेशान कर रहा है। करीब 6 महीने पहले सचिन ने नरसिंहगढ़ चौकी में अपनी डिक्की से 2 लाख 40 हजार रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद वह बार-बार उनके पिता पर रुपए चोरी करने का आरोप लगाकर दबाव बनाता रहा। पुलिस पूछताछ के लिए बुलाती थी चौकी दिनेश के मुताबिक, सचिन पुलिस के माध्यम से भी उनके पिता को फोन करवाकर परेशान कराता था। पुलिस उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए चौकी बुलाती थी, जबकि उनके पिता के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज नहीं हुआ था। बेटे का आरोप है कि इसके बावजूद सचिन उनके पिता से अब तक करीब 3 लाख रुपए ले चुका है। बेटे ने युवक पर कार्रवाई की मांग की दिनेश ने बताया कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उनके पिता ने मंगलवार रात घर में कीटनाशक पी लिया। उल्टियां होने पर परिवार को इसकी जानकारी मिली और वे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। बेटे ने पुलिस से संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

Nov 18, 2026 - 06:03
 0  0