रतलाम के वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग लड़की फरार:महिला कर्मचारी को दिया धक्का, चाबी से खोला ताला; घर नहीं जाने पर पुलिस ने भेजा था
रतलाम के आनंद कॉलोनी रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से एक युवती भाग गई। युवती ने तैनात महिला कर्मचारी को धक्का दिया। दूसरी चॉबी से मैनगेट के बाद वाले दूसरे गेट का ताला खोलकर भाग गई। 30 घंटे बाद भी युवती को वन स्टॉप सेंटर प्रबंधन व नहीं पुलिस तलाश पाई। युवती की गुमशुदगी स्टेशन रोड थाने में दर्ज कराई है। युवती के भागने से वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। युवती के भागने की घटना सोमवार देर शाम की है। जो कि मंगलवार देर रात सामने आई है। 14 नवंबर की देर शाम दो बहनों के बीच घर में विवाद हो गया था। दोनों बहने महिला थाने पहुंच गई थी। वहां पुलिस ने समझाइश देकर घर जाने को कहा। लेकिन 17 साल की छोटी बहन ने घर जाने से मना कर दिया। इस पर महिला थाना पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। घर में विवाद के दौरान पिता मौजूद नहीं थे। वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा पर उठे सवाल युवती के भागने के बाद वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जब एक युवती यहां तैनात महिला कर्मचारी को धक्का देकर और पुरानी चॉबी निकालकर उससे ताला खोलकर भाग निकलीं तो ऐसे में यहां भेजी जाने बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा कैसे हो सकेगी। इस घटना ने वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा अनदेखी को उजागर कर दिया है। बेटी से मिलने गए तो गायब मिली पिता ने बताया कि सोमवार को वह बाहर से लौटा। शाम 6 बजे बेटी से वन स्टॉप सेंटर गया। लेकिन मुझे बेटी से मिलने नहीं दिया। बाद में पता चला कि मेरी बेटी वहां है नहीं वहां से वह भाग गई। पिता ने वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पिता का कहना है कि मेरी बेटी को यदि कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी वन स्टॉप सेंटर के प्रबंधन की रहेगी। प्रबंधन उल्टा मुझ पर भड़काने का आरोप लगा रहे है। प्रशासक बोली- पिता ने भड़काया वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुषमा यादव ने बताया कि युवती के पिता सोमवार शाम को मिलने आए थे। हमने उनकी खिड़की में से बेटी से बात कराई थी। पिता उस वक्त युवती को भड़का रहे थे। जिस समय युवती भागी उस समय गार्ड वॉशरूम गया था, जिसका फायदा उठाकर वह भाग निकली। पुलिस को सूचना देकर स्टेशन रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलवार को भी जावरा तक तलाश किया। लेकिन नहीं मिली। स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया युवती की गुमशुदगी दर्ज की है। तलाश की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज चैक किए जा रहे है।