रीवा में तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, एक गंभीर घायल; टक्कर के बाद टायर निकला, 3 पहियों पर दौड़ती रही

रीवा में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भरत सिंगरौल की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उपेन्द्र लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ओवरब्रिज पर हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चोरहटा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि थार का एक टायर निकलकर दूर जा गिरा। इसके बाद भी चालक तीन पहियों के सहारे गाड़ी को काफी दूर तक ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नशे में होने की आशंका, जांच कर रही पुलिस बताया जा रहा है कि थार चालक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0