बैतूल के ताप्ती रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी:₹42 लाख से बनेगा सफारी गेट, होम स्टे भी खुलेंगे; BJP प्रदेशाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
बैतूल में मध्यप्रदेश के पहले ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व के शुभारंभ के बाद अब इसे पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के हाथों शुरू हुए इस कंजर्वेशन रिजर्व में अब पर्यटक जिप्सी से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए महुपानी में सफारी गेट, टिकट काउंटर और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। करीब 42 लाख रुपए से अधिक की लागत से होने वाले इन कार्यों का शनिवार को विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भूमिपूजन किया। इस पहल से वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं और जनजातीय परिवारों के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने की योजना है। शनिवार को जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों तथा स्कूली विद्यार्थियों ने करीब 28 किलोमीटर लंबे वन मार्ग पर जंगल सफारी की एक्सपोजर विजिट की। इस दौरान घोड़ीदेव व्यू पॉइंट सहित विभिन्न प्राकृतिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को सफारी शुरू करने के लिए निर्माण, विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए गए। धावड़ा, गौनीघाट, कोलूढाना और धावड़ाखार के वन क्षेत्र में वन्यजीवों और पक्षियों की विविध प्रजातियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। 27 युवाओं को जंगल सफारी गाइड का प्रशिक्षण
वन विभाग आसपास के गांवों के 27 युवाओं को जंगल सफारी गाइड का प्रशिक्षण दे रहा है। युवाओं को जिप्सी संचालन और ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सफारी का संचालन स्थानीय समिति के माध्यम से प्रस्तावित है। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपनी ओर से एक जिप्सी समिति को उपलब्ध कराने की घोषणा की है। जिप्सी खरीदने के इच्छुक ग्रामीणों को आर्थिक सहयोग और ऋण उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जाएंगे। करीब 250 वर्ग किलोमीटर में फैले इस कंजर्वेशन रिजर्व में दो स्थानों पर बटरफ्लाई पार्क विकसित करने की योजना है। दो से तीन एकड़ क्षेत्र में तितलियों के अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। बोरनाला और गौनीघाट में डोम तथा घास के मैदान और व्यू पॉइंट विकसित करने के प्रस्ताव हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजर्व के विकास और बटरफ्लाई पार्क के लिए करीब 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। सुविधायुक्त होम स्टे विकसित किए जाएंगे
क्षेत्र के जनजातीय परिवारों को समूहों में संगठित कर सुविधायुक्त होम स्टे विकसित किए जाएंगे। इससे पर्यटक स्थानीय जीवनशैली का अनुभव कर सकेंगे और ग्रामीण परिवारों को आय का साधन मिलेगा। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से युवाओं को गाइड, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, ड्राइविंग और कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने की भी योजना है। इस अवसर पर भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, वन संरक्षक मधु वी. राज, एसपी अमित सक्सेना सहित वन एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।