मौत से पहले रेलवे-स्टेशन से MG-रोड तक भागता रहा युवक:परिजन ने हत्या और नरबलि का लगाया आरोप, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

इंदौर के शिवाजी मार्केट में अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) की संदिग्ध मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। हेमंत की मौत से पहले के CCTV फुटेज सामने आए हैं। इनमें वह रेलवे स्टेशन से लेकर MG रोड इलाके तक अलग-अलग जगहों पर अकेले भागता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति नजर नहीं आ रहा। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर हेमंत किससे बचकर भाग रहा था और उसके साथ ऐसा क्या हुआ था कि वह लगातार इधर-उधर भागता रहा। MG रोड पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इनमें हेमंत रेलवे स्टेशन पर तेजी से भागता दिखाई दे रहा है। इसके बाद MG रोड क्षेत्र के कैमरों में भी उसके अकेले भागते हुए वीडियो सामने आए हैं। पुलिस इन फुटेज को घटनाक्रम की कड़ियों से जोड़कर देख रही है। उज्जैन से अकोला लौटने की थी तैयारी जांच में सामने आया है कि हेमंत अपने कुछ दोस्तों के साथ उज्जैन आया था। यहां से सभी को अकोला के लिए ट्रेन पकड़नी थी। हेमंत महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला था। हालांकि, वह उज्जैन से इंदौर कैसे पहुंचा और रेलवे स्टेशन से भागने की नौबत क्यों आई, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस उसके साथ आए दोस्तों से पूछताछ कर रही है। साथ ही परिजन से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उज्जैन आने से लेकर मौत से पहले तक की पूरी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। बिल्डिंग से गिरने की आशंका, परिजन बोले- हत्या हुई पुलिस के मुताबिक, हेमंत के किसी बिल्डिंग से नीचे गिरने की आशंका है। दूसरी ओर, परिजनों ने उसकी मौत को सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि हेमंत को पैसों के लेनदेन और अन्य कारणों से परेशान किया जा रहा था। परिजनों के आरोपों को देखते हुए पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि क्या हेमंत के साथ किसी तरह की मारपीट या कोई दूसरी घटना हुई थी। परिजनों ने नरबलि का आरोप लगाया है। हत्या, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। CCTV फुटेज के जरिए हेमंत की आवाजाही और उसके आखिरी समय की गतिविधियों का क्रम तैयार किया जा रहा है। जांच का अहम सवाल यही है कि वह अकेले क्यों भाग रहा था और क्या किसी ने उसका पीछा किया था। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। CCTV में अकेले भागते दिखाई देने के बावजूद हेमंत की मौत की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का फोकस उसके साथ आए दोस्तों की भूमिका और घटनाक्रम के बीच की कड़ियां जोड़ने पर है। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… परिजन बोले- 3 उंगलियां काटीं, हत्या कर बलि चढ़ाई इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिला था। वह उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन को खून से सना शव मिला। मुंह से खून निकल रहा था। पढ़िए पूरी खबर।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0