BJP का गांव चलो अभियान जल्द होगा शुरू:छतरपुर में वीडी शर्मा बोले- कार्यकर्ता बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां, जनता से करेंगे बात

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने बुधवार को छतरपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा की विचारधारा से जोड़ने चल रहे अभियान- शर्मा शर्मा ने बताया कि भाजपा ने 6 अप्रैल से प्रदेश में संगठन मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। पहले चरण में सक्रिय सदस्य सम्मेलन और प्राथमिक सदस्य सम्मेलन हो रहे हैं। इसके बाद सदस्यता अभियान चलेगा। पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही 'गांव चलो अभियान' शुरू होगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मोदी सरकार और भाजपा की उपलब्धियां बताएंगे। चौपालों का आयोजन कर ग्रामीण जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। ईवीएम नहीं, जनता चुनाव जिताती है- वीडी शर्मा ईवीएम विवाद पर शर्मा ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम नहीं, जनता चुनाव जिताती है। यह जनता की जागरूकता और उनके मतदान से तय होता है कि कौन सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता वोट नहीं दे रही है, इसलिए वह हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है। भाजपा जनसेवा और विकास के कार्यों के आधार पर जनता का समर्थन प्राप्त करती है।