आनंदपुर में प्रधानमंत्री मोदी बोले:यहां विकास और विरासत की असीम संभावनाएं; चंदेरी साड़ी को GI टेंग दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम में आए थे। यहां पर उन्होंने 15 मिनट से अधिक समय तक लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अशोकनगर एवं आनंदपुर का विकास किए जाने की जिम्मेदारी खुद ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, अशोकनगर एवं आनंदपुर जिन्होंने हमारे लिए इतना कुछ दिया है इनके विकास की जिम्मेदारी हमारी है। इस क्षेत्र को कला संस्कृति एवं प्राकृतिक का वरदान प्राप्त है। यहां विकास और विरासत की असीम संभावनाएं हैं। इसलिए, हम मध्यप्रदेश एवं अशोकनगर में विकास को तेज गति से बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री के दोनों ही जगह विकास की जिम्मेदारी लेने के बाद अब यहां के विकास कार्य की संभावना है तेज हो गई हैं। चंदेरी साड़ी सुर्खियों में आई पूरे विश्व भर में अपनी अलग पहचान रखने वाली चंदेरी साड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। आनंदपुर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदेरी साड़ी का उल्लेख किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि, चंदेरी हैंडलूम को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए चंदेरी साड़ी को GI टैग दिया गया है। प्रधानमंत्री के चंदेरी साड़ी को लेकर दिए गए संबोधन से एक बार फिर से विश्व स्तर तक इसकी पहचान बढ़ेगी। क्राफ्ट हैंडलूम विलेज प्राणपुर पर बोले मोदी कुछ दिनों पहले चंदेरी से महज 4 किलोमीटर दूर प्राणपुर गांव है जो क्राफ्ट हैंडलूम विलेज के रूप में विकसित हुआ है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा प्राणपुर में क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म ब्लेज शुरू हुआ है। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा- भारत में हमें पुरातन संस्कृति को संरक्षण करके रखना है। साथ ही उन्होंने कहा कि आनंदपुर धाम की सेवा कार्य विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।