ईद-उल-फित्र पर मस्जिदों में विशेष नमाज:पहले अमन-चैन की दुआ मांगी, फिर एक-दूसरे के गले लग दी मुबारकबाद

रमजान के पवित्र माह के बाद सोमवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया गया। रविवार शाम को चांद दिखने के बाद ईद की घोषणा कर दी गई थी। सोमवार सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। इसके बाद शहर काजी ने सभी मस्जिदों के पेश इमाम और हाफिजों का स्वागत किया। बिंझिया स्थित कब्रिस्तान में मरहूमों के लिए दुआएं की गईं। टिकरा टोला, चूना भट्टा ईदगाह और महाराजपुर में भी ईद की नमाज अदा की गई। एक माह के कठिन रोजे के बाद आए इस पर्व पर मुस्लिम क्षेत्रों में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। नमाज के बाद दिन भर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।