करोंद भोपाल में भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान:बच्चों की अच्छी शिक्षा और सुविधाओं के लिए कर्मकार मंडल में रजिस्ट्रेशन कराएं श्रमिक : नागर

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत बिजली कर्मचारी महासंघ ने रविवार को करोंद श्रमिक पीठे पर श्रमिक जागरण अभियान चलाया। महासंघ के मध्य क्षेत्र अध्यक्ष रमेश नागर ने श्रमिकों से बात की और उन्हें भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। नागर ने संगठन शक्ति और श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं और अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो कर्मकार मंडल में रजिस्ट्रेशन कराएं। नागर ने मजदूरों को बीएमएस का इतिहास बताते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल की अग्रवाल धर्मशाला में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। यह संगठन 70वर्ष में विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी श्रम संगठन बन गया है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़कर मजदूर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस अवसर पर महासंघ पारेशन के महामंत्री राजेश जैन, पेंशनर संघ के विनोद माथुर, कैलाश साहू एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।