कलेक्टर ने डॉ. कौशल को बनाया सिविल सर्जन:ऑपरेशन के लिए एनेस्थिसियोलॉजिस्ट नहीं, इसलिए डॉ. दीक्षित को पदमुक्त किया

खंडवा जिला अस्पताल में सिविल सर्जन का दायित्व निभा रहे सीनियर एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव दीक्षित को पदमुक्त कर दिया गया है। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने उनकी जगह सिविल सर्जन का जिम्मा डॉ. अनिरुद्ध कौशल को सौंपा है। जिन्होंने मंगलवार सुबह पदभार भी ग्रहण कर लिया है। बता दें कि, जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने के लिए एनेस्थिसियोलॉजिस्ट नहीं है। ऑपरेशन के लिए प्राइवेट अस्पताल से बुलाने पड़ रहे है। डॉ. दीक्षित अस्पताल में सबसे सीनियर एनेस्थिसियोलॉजिस्ट है। इसलिए वे अब सिविल सर्जन के पद से मुक्त होकर एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के नाते ऑपरेशन कराएंगे। वहीं पिछले महीने डॉ. दीक्षित ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए हुए चौथी बार पद‌मुक्त होने का पत्र भी शासन को लिखा था। डॉ. दीक्षित ने 10 जुलाई 2024 को सिविल सर्जन का चार्ज लिया था। वहीं डॉ. ओपी जुगतावत के सीएमएचओ बनने के बाद डॉ. कौशल 13 जुलाई से 4 अक्टूबर 2023 तक प्रभारी सिविल सर्जन के पद पर थे। फिर डॉ. वीके सिंह आए, वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने उन्हें हटाकर डॉ. दीक्षित को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया था। डॉ. दीक्षित ने कहा- वे अस्पताल में बतौर एनेस्थिसियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगे।

Dec 10, 2024 - 09:07
 0  7