जैन सोशल ग्रुप 'भोपाल मेट्रो' की नई कार्यकारिणी का गठन:राजीव जैन अध्यक्ष और आनंद डोसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

जैन सोशल ग्रुप 'भोपाल मेट्रो' की नई कार्यकारिणी का गठन समारोह 5 जनवरी(सोमवार) को शुभ शालीन गार्डन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर लगभग 70 सदस्य परिवारों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि श्रीयुत अमर जैन(पूर्व अध्यक्ष,मध्यप्रदेश रीजन) ने अपने अनुभव साझा किए और नवनिर्वाचित संचालक मंडल को शुभकामनाएं दी। राजीव जैन को अध्यक्ष, और आनंद डोसी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नई कार्यकारिणी में सर्वश्री राजीव जैन को अध्यक्ष, आनंद डोसी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभोर तारण को उपाध्यक्ष, अरुण जैन को सचिव, प्रवेश काला को कोषाध्यक्ष और अभिषेक जैन एवं प्रफुल्ल जैन को सह सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। निवर्तमान अध्यक्ष संजीव जैन ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए नई टीम को प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम मेट्रो ग्रुप को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। इस आयोजन ने समूह के उत्साही और ऊर्जावान सदस्यों को एकजुट किया और सकारात्मक सोच तथा टीम भावना से भरे हुए नए कार्यकारिणी के गठन के साथ मेट्रो परिवार के लिए नए अवसरों का रास्ता खोला।