राज्यसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोली राज्यसभा सांसद:कहा- सभी दलों को सभापति का सम्मान करना चाहिए, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं

प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद माया नरोलिया ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और उपलब्धियों को गिनवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का एक साल प्रदेश की जनता के लिए बेमिसाल रहा। मोहन यादव सरकार ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ लोगों के आर्थिक विकास को लेकर नवाचार भी किए है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए भाजपा सरकार ने जनता के सामने जो संकल्प पत्र खर था, उस पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहे हैं।प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किए गए संकल्पों में एक साल के भीतर 45 से अधिक संकल्प जनहित के पूरे किए जा चुके हैं। अन्य संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले 4 साल में हमारी भाजपा सरकार सभी 456 संकल्पों को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने अपने एक साल के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे इन वर्गों के जीवन मे अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। हम प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ गौरवशाली संपन्न और विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का प्रयास पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगें। राज्यसभा सांसद माया नारोंलिया ने कहा- कांग्रेस हल्ला कर सदन नहीं चलने देती हरदा पहुचीं भाजपा की राज्यसभा सांसद माया नारोंलिया ने राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सदन में देशहित या सुरक्षा से संबंधित विधेयक को लेकर चर्चा होती है, तो कांग्रेस हल्ला कर सदन को चलने नहीं देती। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सभापति देश के उप-राष्ट्रपति भी है, और उनका सम्मान सभी दलों को करना चाहिए, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करनी चाही तो कांग्रेस ने चर्चा नहीं की। इसलिए कार्रवाई स्थगित करना पड़ी। राज्यसभा सांसद- दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है आम आदमी पार्टी के भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा के संकल्प पत्र का फाड़े जाने को लेकर राज्यसभा सांसद माया नरोलिया ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक जैसी होती है। जो बात भाजपा अपने संकल्प पत्र में करती है। उसे हर हाल में पूरा करती है। चूंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसलिए आम आदमी पार्टी अब कुछ दिनों के लिए सक्रिय हो गई है। दिल्ली की जनता अब केजरीवाल को अच्छे से समझ गई है। अब दिल्ली में भी भाजपा को सरकार बनने जा रही है।