टेंपल ऑफ संबोधि में होली का उत्सव:संत लालसाईं बोले- होली श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रेम रंग में सराबोर होने का पर्व

टेंपल ऑफ संबोधि में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। संत लाल साईं महाराज ने कहा कि होली श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रेम रंग में सराबोर होने का पर्व है। यह त्योहार भेदभाव मिटाकर प्रेम व एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसमें आध्यात्मिक सत्संग, भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण प्रेम में रंगने वाले विशेष अनुष्ठान हुए। दोपहर 12 बजे महाप्रसाद का वितरण किया गया। आरएसएस कार्यकर्ता, पार्षद, समाजसेवी और विधानसभा व मंत्रालय के कई अधिकारी भी टेंपल पहुंचे। सभी ने संत लाल साईं को गुलाल का टीका लगाया और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया गया।