दशहरा मैदान रोड पर पलटी धान से भरी ट्राली:रोज 800 ट्रालियों में मंडी पहुंच रही धान, जाम को रोकने के लिए यातायत पुलिस मुस्तैद

रायसेन में धान की बंपर आवक के चलते दशहरा मैदान को अस्थाई मंडी बनाया गया है। यहां किसान रोजाना अपनी धान की उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसी बीच गुरुवार की शाम दशहरा मैदान रोड पर धान से भरी एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से रास्ता बंद हो गया और किसान की धान रोड पर फैल गई। घटना के कुछ देर बाद पुलिस और किसानों ने मिलकर ट्राली को साइड में किया और रास्ता फिर से चालू किया। 800 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियों में आ रही धान रायसेन के दशहरा मैदान में 800 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में दूर-दूर से किसान अपनी धान की उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इस दौरान कृषि उपज मंडी, दशहरा मैदान सहित बाजारों में जाम की स्थिति बन रही है। जाम न लगे इसके लिए थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने इंतजाम किए है और जगह-जगह प्वाइंट भी लगाए गए हैं।

Nov 21, 2024 - 17:05
 0  103