दशहरे पर शस्त्र पूजन के साथ शस्त्र कला का प्रदर्शन:5 साल से शस्त्र कला में लोगों को किया जा रहा प्रशिक्षित

धर्मा संगठन के बैनर तले रविवार को शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। सालासर बालाजी मंदिर तिलक नगर में आयोजन हुआ। इस दौरान हवन, पूजन-पाठ हुआ। शस्त्रों का विधि विधान के साथ पूजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सहेंद्र सिंह उपस्थित हुए। राजपूत चेतना मंडल से ठाकुर सुनील सिंह सिकरवार मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र गोयल उपस्थित थे। आयोजक दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि संगठन के बैनर तले बीते 5 साल से आयोजन हो रहा है। शस्त्र कला का प्रदर्शन अधिवक्ता मनीष गुप्ता द्वारा किया गया। धर्मा ग्रुप के द्वारा शस्त्र कला का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। महिला-पुरुष सभी को प्रशिक्षण दिया जाता है। करीब 150 लोगों को कैंप के माध्यम से प्रशिक्षित कर दिया गया है।