दामाद के साथ मिलकर रची पति की हत्या साजिश:दामाद ने उसके दोस्त के साथ ससुर को जंगल में पिलाई शराब, फिर फांसी पर लटकाया

नर्मदापुरम जिले के तिलक सिंदूर के खटामा के जंगल में आदिवासी की पत्नी ने दामाद और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दामाद और दोस्त ने ससुर को जंगल में ले जाकर शराब पिलाई, फिर फांसी के फंदे पर उसे लटकाकर मार दिया। आरोपियों ने मामला सुसाइड का लगे इसलिए ऐसा किया। करीब 6 दिन बाद मृतक की फांसी के फंदे पर लटकी सड़ी अवस्था में लाश मिली थी। ॉ फॉरेस्ट की सूचना पर पथरौटा पुलिस ने मर्ग कायम किया था। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का समझकर पुलिस जांच करती रही। केस में एक के बाद एक परतें खुलती गईं। आखिर में हत्या की कहानी निकलकर सामने आई। जिसमें हत्या की साजिश रचने में पत्नी का मुख्य रोल रहा। पति द्वारा शराब पीकर झगड़ा करने की हरकतों से पत्नी परेशान थी। इसलिए उसने पति की हत्या की योजना बनाई। उसने दामाद को पति का कत्ल करने के लिए तैयार किया। हत्या के 5 महीने बाद पथरौटा पुलिस ने मृतक की पत्नी संगीता पति विष्णु नावरे, उसके दामाद सुग्रीव टेकाम निवासी माखननगर और दामाद के दोस्त जमील खान निवासी पिपरिया के खिलाफ फांसी लगाकर हत्या करने का केस दर्ज किया। जंगल में मिली थी फांसी के फंदे पर लटकी सड़ी लाश
पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पंवार ने बताया 25 अगस्त 2024 को खटामा के जंगल में एक लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। जो काफी सड़ी हुई थी। वनरक्षक विनोद यादव ने लाश दिखने की सूचना थाने में दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उसकी पड़ताल की। मृतक की उस दिन पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में विष्णु प्रसाद नावरे निवासी तीखड़ के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी संजीव पंवार ने बताया कि पति शराब पीकर झगड़ा मारपीट करता था। जिससे पत्नी पति से काफी परेशान थी। उसने दामाद से पति को जान से खत्म करवाने के लिए कहा। दामाद सुग्रीव राजी हुआ। सुग्रीव ने अपने दोस्त जमील खान निवासी पिपरिया को हत्या के लिए तैयार किया। फिर दोनों 20 अगस्त को गांव तीखड़ आए। ससुर विष्णु नावरे को शराब पीने के लिए जंगल ले गए। जंगल में शराब पीने के बाद जब विष्णु काफी नशे में हो गया तब सुग्रीव और जमील ने मिलकर फांसी का फंदा बनाकर विष्णु को लटका दिया। जिसके बाद ये दोनों जंगल से अपने अपने घर चले गए। करीब 5 दिन बाद फॉरेस्ट वनरक्षक को मृतक की लाश जंगल में लटकी दिखी। तब पुलिस पहुंचीं थी।। आरोपियों को तलाश रही पुलिस थाना प्रभारी पवांर ने बताया मृतक की पत्नी आरोपी संगीता, दामाद सुग्रीव और उसका दोस्त जमील खान फरार है। तीनों की तलाश कर रहे है। मंगलवार सुबह से टीम रवाना किया है।