नाबालिग पर शारीरीक संबंध बनाने का दबाव बनाया:दो लाख रुपए लालच दिया, गांव की दो महिलाओं पर पॉक्सो में FIR

खंडवा में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ शारीरीक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। उसे दो लाख रुपए का लालच दिया और कहा कि एक व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना है। मना करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी गई। इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने गांव की दो महिलाओं पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना मूंदी थाना क्षेत्र की है। टीआई राजेंद्र नरवरिया के मुताबिक, नाबालिग ने शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को गांव में अपनी सहेली के घर जा रही थी। पंचायत के पीछे भीलट बाबा के मंदिर के पास, गांव की दो महिलाएं मिली और दोनों बोलीं कि तुम्हें एक व्यक्ति के साथ शारिरिक संबंध बनाना है। तुम्हें बदले में दो लाख रुपए दिलवाएंगे। नाबालिग ने मां और बहन को पूरी बात बताई और थाने आकर शिकायत की। आरोपियों ने कहा- एक लाख तुम्हारे, एक लाख हमारे नाबालिग ने बताया कि महिलाओं ने इस काम को करने के लिए दो लाख रुपए देने की बात कही। कहा कि एक लाख तुम्हारे और एक लाख हमारे। यह बात सुनने में बुरी लगी। मैंने दोनों महिलाओं को उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। फिर उन्होंने इस संबंध में किसी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर जाकर मां और बहन को बताई पूरी बात नाबालिग ने बताया कि उसने घर जाकर यह बात मां व बहन को बताई। अपनी मां व बहन को लेकर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस से कहा कि दोनों महिलाएं मुझे अच्छे से जानती है, जो कि मुझे लालच दे रही थी। मूंदी पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ नामजद एफआईआर की है। उनके खिलाफ महिला को अपमानित करने सहित पॉक्सो और एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।